Site icon indiatimeshub

ONEPLUS PAD 3 LAUNCH: फीचर्स देखते ही हो जाएगा प्यार , डिजाईन और लुक इतने आकर्षक की लेने का मन बना लेंगे, जाने कीमत के बारे में

ONEPLUS PAD 3

ONEPLUS PAD 3 LAUNCH:मोबाइल और टैबलेट की दुनिया में OnePlus ने एक और शानदार डिवाइस का ऐलान कर दिया है. OnePlus Pad 3 की लॉन्चिंग तारीख अब आधिकारिक तौर पर कन्फर्म हो चुकी है, जो कि 3 सितंबर 2025 को भारत में की जाएगी. इस टैबलेट में मिल रही है जबरदस्त बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले, जो इसे अपने सेगमेंट का सबसे दमदार टैब बनाती है.आईये जानते हैं इसके बारे में.

OnePlus Pad 3 की लॉन्चिंग और उपलब्धता-

OnePlus Pad 3 की लॉन्चिंग डेट अब पूरी तरह से कन्फर्म हो चुकी है. कंपनी ने इसे Amazon और Flipkart पर जानकारी दे दिया था   और अब  यही से इसे लॉन्च के बाद खरीदा जा सकेगा. कंपनी ने जानकारी दी है कि भारत में यह टैब केवल Wi-Fi वैरिएंट में ही उपलब्ध होगा, यानी इसमें सिम स्लॉट नहीं दिया गया है.

बैटरी बैकअप: सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी-

OnePlus Pad 3 की सबसे खास बात है इसकी दमदार बैटरी, इसमें दी गई है 12,140 mAh की बैटरी, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी मानी जा रही है. कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट 18 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 6 घंटे तक हाई क्वालिटी गेमिंग टाइमिंग की क्षमता रखती  है. इतना ही नहीं, इसमें 80W का फास्ट चार्जर सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे इसे तेजी से चार्ज किया जा सकता है.

सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: Snapdragon 8 Gen 3 Elite चिपसेट-

परफॉर्मेंस के मामले में OnePlus Pad 3 काफी पावरफुल है. इसमें नया Snapdragon 8 Gen 3 Elite प्रोसेसर दिया गया है , जो AI प्रोसेसिंग, CPU और GPU की परफॉर्मेंस में पिछले जेनरेशन से कहीं ज्यादा बेहतर है. गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी एप्लिकेशन रन करने में यह टैब किसी लैपटॉप से कम नहीं है.

snapdragon 8 Elite

स्टोरेज और रैम विकल्प-

OnePlus Pad 3 दो अलग-अलग स्टोरेज और रैम कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध किया जाएगा-

यह दोनों वेरिएंट्स उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जो हाई परफॉर्मेंस और ज्यादा स्टोरेज की जरूरत रखते हैं, जैसे कंटेंट क्रिएटर और जो भी ऑनलाइन काम करते हैं.

डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी-

OnePlus Pad 3 के डिज़ाइन को बेहद प्रीमियम और स्लिम बनाया गया है यह टैबलेट केवल 5.97mm पतला है और इसमें ऑल-मेटल यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है, जो इसे स्टाइलिश और हल्का बनाता है. यह दो कलर वेरिएंट्स में मिलेगा फ्रॉस्टेड सिल्वर और स्टॉर्म ब्लू. यह टैबलेट न केवल देखने में खूबसूरत है, बल्कि इसे कैरी करना भी बेहद आसान है.

डिस्प्ले क्वालिटी: 3.4K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट-

OnePlus Pad 3 की डिस्प्ले इसे एक और लेवल पर ले जाती है. इसमें दिया गया है-

यह सभी फीचर्स मिलकर इसे एक शानदार एक्सपीरियंस वाला टैबलेट बनाते हैं, जो मूवी देखने, वीडियो एडिटिंग और गेमिंग में बेहतरीन परफॉर्म करता है.

ऑडियो का अनुभव : 8 स्पीकर और Hi-Res सपोर्ट-

साउंड क्वालिटी की बात करें तो OnePlus Pad 3 में 8 स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो Hi-Res Audio और LHDC सपोर्ट के साथ आता है. इससे ऑडियो क्वालिटी काफी क्रिस्टल क्लियर और दमदार बनती है, खासकर जब आप मूवी, म्यूजिक या गेमिंग का आनंद ले रहे हों.

ONEPLUS PAD 3

प्रीमियम एक्सेसरीज़ भी होंगी उपलब्ध-

OnePlus Pad 3 के साथ कंपनी कुछ प्रीमियम एक्सेसरीज़ भी लॉन्च करेगी

 क्या OnePlus Pad 3 आपके लिए सही विकल्प है?

अगर आप एक ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जो पावरफुल परफॉर्मेंस, लंबा बैटरी बैकअप, शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ आता हो, तो OnePlus Pad 3 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. खासकर इसके Snapdragon 8 Gen 3 Elite चिपसेट, 12,140mAh बैटरी, और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले इसे एक फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देता है.OnePlus Pad 3 एक ऐसा टैबलेट है जो न केवल अपने हार्डवेयर से प्रभावित करता है, बल्कि डिज़ाइन, डिस्प्ले और ऑडियो जैसे हर पहलू में आगे है. इसकी लॉन्चिंग 3 सितंबर को होने वाली है, और अगर आप एक प्रीमियम टैबलेट की तलाश में हैं, तो यह डिवाइस आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए.

also read-

IPHONE 17 PRO MAX:हो जाईये सावधान! लॉन्च होने वाला है फ़ोन का बादशाह, जबरदस्त फीचर्स से है लेस, जानिये फीचर्स के बारे में.

 

 

DESCLAIMER- यह लेख उपलब्ध जानकारी और ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है तथा समय के साथ इसमें परिवर्तन भी किया जा सकता है. लेख में उपयोग की गयी सभी प्रकार के फोटो को अधिकारिक वेबसाइट से लाया गया है.अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य जाएँ या अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें. किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए हमें खेद है.

Exit mobile version