MP Police bharti 2025: मिल गया सब्र का फल! आ गई मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती , 7,500 पदों पर सीधी भर्ती , देखें जानकारी

MP Police bharti 2025:मध्य प्रदेश (MP) के युवाओं के लिए खुशखबरी है. कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस विभाग में 7,500 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब 15 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

इस भर्ती प्रक्रिया में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ मिलेगा.

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ-

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2025
  • संशोधन की अंतिम तिथि: 4 अक्टूबर 2025
  • लिखित परीक्षा की तिथि: 30 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2025
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2025

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर दें. आवेदन केवल कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.

नशा मुक्ति अभियान
नशा मुक्ति अभियान

पदों का विवरण-

कुल 7,500 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जो कॉन्स्टेबल (Constable) के पदों के लिए हैं. इनमें आरक्षित एवं अनारक्षित वर्ग के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं.

  • कुल पदों की संख्या: 7,500
  • पद का नाम: कॉन्स्टेबल
  • भर्ती का प्रकार: सीधी भर्ती

also read-

New Maruti Suzuki hybrid car 2025: सुजुकी प्रेमियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी ! दिलो पर राज़ करने आ रही है न्यु सुजुकी हाइब्रिड कार ,जाने कौनसी है वो?

RBI RECRUITMENT 2025: करना चाहते हो सबसे बड़े बैंक में नौकरी ! RBI में निकली है 120 पदों पर भर्ती जाने पद , योग्यता आदि के बारे में

परीक्षा शुल्क (Application Fees)-

भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा.

  • सामान्य (Unreserved) वर्ग: ₹500
  • OBC, SC, ST, EWS वर्ग: ₹250
  • MP मूल निवासी दिव्यांगजन: ₹200
  • विभागीय परीक्षा (SC/ST/OBC/EWS): ₹100

परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा. उम्मीदवार पेमेंट के विभिन्न तरीके का उपयोग कर सकते हैं जैसे – डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इन्टरनेट बैंकिंग ,मोबाइल वौलिट आदि.

चयन प्रक्रिया (Selection Process)-

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती की प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में पूरी होगी-

    1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Computer Based Test) – इसका आयोजन कर्मचारी चयन मंडल द्वारा किया जाएगा.
    2. फिजिकल टेस्ट (Physical Efficiency Test) – इसमें उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता, दौड़, लंबाई, वजन आदि की जांच की जाएगी.

 

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट में बुलाया जाएगा.

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा-

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • आयु सीमा: आयु सीमा की बात करें तो उम्मदीवार की आयु 18 वर्ष से ४३ वर्ष तक होनी चाहिए ( विभिन्न पद)
    • OBC, SC, ST, EWS उम्मीदवारों को नियम अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

एजुकेशन क्वालिफिकेशन-

अगर बात एजुकेशन क्वालिफिकेशन की करें तो उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना चाहिए वही ST(जनजाति वर्ग) के उम्मीदवार का मिनिमम 8वीं पास होना चाहिए.

आवेदन कैसे करें?

  1. उम्मीदवार को सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  2. “MP Police Constable Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा.
  3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  4. आवश्यक दस्तावेज़ जैसे फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करें.
  5. श्रेणी अनुसार शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें.
  6. आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें.
  • केवल वही उम्मीदवार आवेदन करें जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा को पूरा करते हों.
  • गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है.
  • परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी मंडल की वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट होती रहेगी.

अधिकारिक वेबसाइट –अधिकारिक वेबसाइट

आगामी भर्तियाँ-

सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती का भी नोटिफिकेशन जारी कर सकती है. इससे पुलिस विभाग में और अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा.

निष्कर्ष-

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो लोग लम्बे समय से इस भर्ती प्रक्रिया का इन्तजार कर रहे थे उनके लिए ये बेहतरीन मौका हो सकता है. इसके अंतर्गत कुल 7,500 पदों पर सीधी भर्ती निकली है. आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवारों को चाहिए कि वे समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं

यह भर्ती न केवल बेरोजगार युवाओं को नौकरी का अवसर देगी, बल्कि राज्य की पुलिस व्यवस्था को भी और मजबूत बनाएगी.

DESCLAIMER- इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न सोर्स और अधिकारिक वेबसाइट से ली गई हैं.कृपया अधिक जानकारी के लिए इसके अधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य जाएँ.किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए हमें खेद है.

 

Leave a Comment