INFINIX XBOOK B15 LAPTOP:
भारतीय बाजार में लैपटॉप सेगमेंट में अब एक नया नाम जुड़ गया है जिसका नाम Infinix XBOOK B15 है. मोबाइल फोन से पहचान बनाने वाली Infinix ने अब लैपटॉप की दुनिया में कदम रखते हुए यह नया डिवाइस लॉन्च किया है, जो अपनी कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस के चलते काफी चर्चा में आ रहा है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे XBOOK B15 के डिज़ाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कनेक्टिविटी और अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स के बारे में-
शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिज़ाइन-
इस नए Infinix XBOOK B15 लैपटॉप में आपको 15.5 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आकार 16:9 है. यह स्क्रीन 1920×1080 पिक्सल के फुल एचडी रेजोलूशन के साथ आती है, जो शानदार पिक्चर क्वालिटी का अनुभव कराती है. स्क्रीन का 87.4% हिस्सा इसे एक बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है, जिससे मल्टीमीडिया, गेमिंग और प्रेजेंटेशन सब कुछ बेहतर लगता है.
डिस्प्ले के चारों ओर 3.75 mm के बेज़ल्स दिए गए हैं, जो इसे मॉडर्न और स्लीक लुक प्रदान करते हैं. इसका आकार 352.8mm चौड़ा, 226.7mm गहरा और 17.65mm मोटा है, जिससे यह पतला और पोर्टेबल बनता है. वहीं, वज़न सिर्फ 1.57 kg होने के कारण इसे आसानी से कही भी ले जाया जा सकता है. लैपटॉप का लिड एल्युमिनियम अलॉय का बना है, जो इसे प्रीमियम और मजबूत बनाता है.
पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए प्रोसेसर विकल्प-
Infinix XBOOK B15 दो अलग-अलग प्रोसेसर ऑप्शन में उपलब्ध है-
- AMD Ryzen 7 5825U – यह प्रोसेसर (8 कोर और 16 थ्रेड्स) के साथ आता है और 4.5 GHz तक की स्पीड देता है.
- AMD Ryzen 5 5500U – यह विकल्प (6 कोर और 12 थ्रेड्स) के साथ आता है और इसकी मैक्स स्पीड 4.0 GHz है।
दोनों ही प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, वेब ब्राउज़िंग, कंटेंट क्रिएशन, वीडियो एडिटिंग और हल्की गेमिंग के लिए बहुत है. इसके साथ लैपटॉप में 16GB RAM दी गई है, जो स्मूद परफॉर्मेंस के लिए एक प्लस पॉइंट है.
दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग-
Infinix XBOOK B15 में 50W की लिथियम पॉलिमर बैटरी दी गई है, जिसे 65W के टाइप-C चार्जर से आसानी चार्ज किया जा सकता है. यह चार्जर न केवल फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, बल्कि यूनिवर्सल और पोर्टेबल भी है. बैटरी लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन की गई है, जिससे आप बिना पावर आउटलेट की चिंता किए घंटों तक काम कर सकते हैं.
कीबोर्ड और इनपुट का शानदार अनुभव-
यह लैपटॉप उन लोगों के लिए खास है जो टाइपिंग में लंबे समय बिताते हैं क्युकी इसमें Backlit Chiclet Keyboard दिया गया है, जो तीन ब्राइटनेस लेवल्स के साथ आता है. इससे लो लाइट में भी काम करना आसान होता है. इसके अलावा, Numeric Keypad भी दिया गया है, जो डेटा एंट्री के लिए बेहद उपयोगी है. इससे आपको इन सब काम करने में कोई परेशानी नहीं होगी.
प्राइवेसी और विडियो कॉलिंग के लिए बेहतर कैमरा-
XBOOK B15 में 1080p Full HD वेबकैम दिया गया है, जिसमें प्राइवेसी शटर भी मौजूद है, यह फीचर आज के आधुनिक समय में बेहद जरूरी बन चुका है, जहां कैमरा प्राइवेसी की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है. साथ ही, इसमें ड्यूल माइक्रोफोन सिस्टम है, जो क्लियर ऑडियो इनपुट के लिए मददगार है, खासकर वर्चुअल मीटिंग्स या वीडियो कॉलिंग के दौरान में.
कूलिंग और परफॉर्मेंस का बैलेंस-
लैपटॉप के अंदर एक शानदार 79S शेप का फैन ब्लेड सिस्टम लगाया गया है, जो 4200 RPM तक घूम सकता है. यह हाई-स्पीड फैन कूलिंग में मदद करता है और प्रोसेसर को ज्यादा गर्म होने से बचाता है, जिससे लैपटॉप की परफॉर्मेंस स्थिर बनी रहती है.
कनेक्टिविटी और पोर्ट्स की भरमार-
Infinix XBOOK B15 में शानदार कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं, जो इसे एक ऑलराउंडर बनाते हैं-
- WiFi (2.4 GHz और 5 GHz दोनों)
- Bluetooth 5.0
- 1 x USB 3.2 Gen 1
- 1 x USB 2.0
- 2 x USB Type-C (Full Function)
- HDMI 1.4
- RJ45 Ethernet Port
- TF कार्ड स्लॉट
- Kensington Lock
- 3.5mm ऑडियो जैक
- DC-in पोर्ट
आदि
ये सभी पोर्ट्स प्रोफेशनल और पर्सनल यूज़ के लिए पर्याप्त हैं.
ऑडियो क्वालिटी और एंटरटेनमेंट-
लैपटॉप में दो 1.5W स्पीकर्स लगे हैं जो DTS Audio Processing को सपोर्ट करते हैं. इससे म्यूजिक सुनना, मूवी देखना और वीडियो कॉल्स करना और भी मज़ेदार और क्लियर हो जाता है.इससे आप बिना किसी रोक टोक के अपना समय बिता सकते हैं.
मजबूती और सर्टिफिकेशन-
XBOOK B15 लैपटॉप में आपको MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिलता है , जो यह दर्शाता है कि यह लैपटॉप झटकों, वाइब्रेशन और हल्के मौसमीय प्रभावों को झेलने में सक्षम है. यह इसे डेली यूज़ के लिए बेहद भरोसेमंद बनाता है.
कीमत में लाजवाब-
Infinix XBOOK B15 की भारत में शुरुआती कीमत 30,990 रुपये रखी गई है, जो इसके फीचर्स को देखते हुए बेहद किफायती मानी जा सकती है. यह फिलहाल ग्रे कलर में उपलब्ध है और अपने स्लीक लुक के चलते यंग प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स दोनों के लिए आकर्षक विकल्प है.
निष्कर्ष (Conclusion)-
Infinix XBOOK B15 एक ऐसा लैपटॉप है जो बजट, परफॉर्मेंस और डिज़ाइन के संतुलन में खरा उतरता है.अगर आप एक स्टाइलिश, पावरफुल और फीचर-रिच लैपटॉप की तलाश में हैं, तो XBOOK B15 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है — खासकर इस कीमत में.
also read-
VIVO V50 5G: vivo ने कर दिया धमाका ! लांच किया जबरदस्त फ़ोन, फीचर्स इतने की गिनते रह जायेंगे आप .
DESCLAIMER-यह लेख उपलब्ध जानकारी और ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है तथा इसमें समाये के साथ परिवर्तन भी किया जा सकता है. इसके साथ ही लेख में उपयोग की गई सभी प्रकार के फोटो को अधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है. और अधिक जानकारी के लिए के लिए इसके अधिकारिक वेबसाइट पर जाए. किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए हमें खेद है.
hey I am Deepkant Bhagat and I am the head of this website( indiatimeshub.com). I usually write various news articles with different categories. I write about- govt job related articles , automobile ( car , bike , related news), tech news( mobile , laptop). and I have two years of experience.
