Site icon indiatimeshub

Honda shine 100 DX: हौंडा ने लॉन्च किया शाइन का नया वर्जन, कई आकर्षक फीचर्स से लैस है ये बाइक, 55-60km तक निकाल सकती है माइलेज. जाने इस बाइक के बारे में..

Honda shine 100 DX:

भारतीय बाजार में होंडा अपने दमदार परफॉरमेंस और बेहतरीन लुक्स के लिए जानी जाती है . अब एक बार फिर से होंडा ने अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए होंडा शाइन 100 DX नामक एक नई बाइक को लॉन्च किया है. यह बाइक न केवल बेहतरीन लुक्स के साथ आ रही  है, बल्कि इसमें आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं जो कि इसे अपनी पुरानी मॉडल से अलग बनाती है.

Honda shine 100 DX: लुक्स और डिजाईन-

होंडा शाइन 100 DX का सबसे बड़ा पॉइंट इसका नया डिजाइन है. कंपनी ने इस बार बाइक को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. यह बाइक चार रंग विकल्पों में उपलब्ध है — ब्लैक, ग्रे, ब्लू और रेड. इसके अलावा 17-इंच के अलॉय व्हील्स इसे स्पोर्टी लुक प्रदान करती  हैं जो युवा राइडर्स को खूब पसंद आएगा.

PHOTO CREDIT- HONDA INDIA.

Honda shine 100 DX: फीचर्स में कोई कमी नहीं-

होंडा शाइन 100 DX को टेक्नोलॉजी से भी भरपूर बनाया गया है। इसमें कई ऐसे डिजिटल फीचर्स जोड़े गए हैं जो अब तक इस सेगमेंट की बाइकों में बहुत कम देखने को मिलते हैं। कुछ प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हैं-

 

 

 

 

ये सारे फीचर्स न केवल ड्राइविंग को स्मार्ट बनायेंगे  बल्कि यूज़र को बाइक की स्थिति की जानकारी भी समय-समय पर देते रहेंगे .

Honda shine 100 DX: इंजन- 

होंडा शाइन 100 DX में दिया गया है एक 98.98cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन, यह इंजन 7hp की पावर और 8.04Nm(न्यूटन मीटर)  का टॉर्क प्रोडूस कर सकता है. इसके साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है जो स्मूद राइडिंग का अनुभव प्रदान करेगा.  बाइक में किक और सेल्फ स्टार्ट दोनों ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे इसे स्टार्ट करना आसान हो जाता है.

Honda shine 100 DX: माइलेज और फ्यूल टैंक-

जहां तक माइलेज की बात है, तो होंडा शाइन 100 DX 55 से 60km/L   का माइलेज दे सकती है , जो कि इसे एक परफेक्ट डेली कम्यूटर बाइक बनाता है. इसके साथ ही इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो पुराने मॉडल के मुकाबले 1 लीटर ज्यादा होगा , मतलब  अब लंबी दूरी तय करना और भी आसान हो जायेगा.

 

Honda shine 100 DX: ब्रेकिंग और सेफ्टी फीचर्स-

बाइक में आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं, और इसमें होंडा का कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) भी शामिल है. यह फीचर दोनों ब्रेक को एक साथ एक्टिव करता है जिससे ब्रेकिंग ज्यादा संतुलित और सुरक्षित होती है.

Honda shine 100 DX: निष्कर्ष- 

अगर आप एक ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो स्टाइलिश दिखे, माइलेज में धमाका हो, फीचर्स से भरपूर हो और भरोसेमंद ब्रांड के नाम से पहचानी जाए , तो होंडा शाइन 100 DX आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह बाइक शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखती है. कंपनी को उम्मीद है की यह बाइक भी अपने पुराने मोडल्स  की तरह लोगो के  दिलो में अपनी जगह बना पाएगी.

 

also read-

Honda N-one e: 2025 में लॉन्च होने वाली है हौंडा की सबसे छोटी कार,कमाल के फीचर्स से लैस है ये गाड़ी,जाने पूरी खबर…

 

 

 

 

 

DESCLAIMER- यह लेख उपलब्ध जानकारी और अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखा गया है तथा आने वाले जानकारी के हिसाब से इसमें परिवर्तन भी किया जा सकेगा.अधिक जानकारी के लिए इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ .किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है.

 

 

Exit mobile version