TATA MOTORS NEW SUVs:भारत में टाटा मोटर्स ने लगभग सभी भारतीय के दिल में अपनी जगह बनाई हुई है और यह अपने ग्राहकों के लिए समय समय पर अपडेट देते रहती है जिससे लोगो को भी उनके प्रोडक्ट्स पर भरोसा होता है. अभी हाल ही मे टाटा ने अपने आने वाली गाड़ियों के बारे में जानकारी दी है और अपने आने वाले फ्यूचर रोडमैप के बारे में बताया है. जानते है इस लेख में.
भारत की सबसे भरोसेमंद कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने इन्वेस्टर्स मीट में एक बड़ा ऐलान किया है की कंपनी ने 2030 तक 7 नई SUV गाड़ियों को बाज़ार में उतारने की योजना बनाई है, जिनमें ICE (पेट्रोल/डीजल) और EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) दोनों तरह के मॉडल शामिल होंगे. यह टाटा और से एक बड़ा कदम है जो भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में उनके मजबूत भविष्य की ओर इशारा करता है.
इस लेख में हम बात करेंगे इन 7 SUV गाड़ियों के बारे में, जो आने वाले सालों में भारतीय सड़कों पर दिखाई देंगी, साथ ही जानेंगे इनके फीचर्स, इंजन ऑप्शंस और संभावित लॉन्च टाइमलाइन.
टाटा सिएरा (Tata Sierra)-
टाटा सिएरा एक ऐसी गाड़ी है जिसे लेकर लोगों में पहले से ही काफी उत्साह है. 90s के दशक में इस गाड़ी ने भारतीय बाजार में अलग पहचान बनाई थी, और अब टाटा इसे एक नए अवतार में वापस लाने जा रही है.

सिएरा EV वर्जन पहले आएगा-
- यह गाड़ी सबसे पहले EV वर्जन में लॉन्च की जाएगी.
- इसके फीचर्स और बैटरी रेंज को देखकर ऐसा लगता है कि यह Harrier EV को टक्कर देगी.
- इसमें लंबी ड्राइविंग रेंज और फास्ट चार्जिंग जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हो सकते हैं.

ICE वर्जन 2026 तक आ सकता है-
- इसके बाद टाटा सिएरा का ICE (Internal Combustion Engine) वर्जन आएगा.
- इसमें 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प हो सकते हैं.
- साथ ही 2.0L डीजल इंजन भी मिलने की उम्मीद है.
टाटा स्कारलेट(Tata Scarlet)-
टाटा मोटर्स एक और नई SUV पर काम कर रही है जिसका कोड नाम ‘Tata Scarlet’ रखा गया है. इस गाड़ी को भी 2026 की दीवाली तक लॉन्च किया जा सकता है.
डिजाइन में होगी सिएरा जैसी झलक-
- स्कारलेट का एक्सटीरियर डिजाइन काफी हद तक सिएरा से मिलता-जुलता हो सकता है, लेकिन इसमें कुछ यूनीक एलिमेंट्स भी होंगे.जो गाडी को ज्यादा बेटर बनायेंगे.
- यह मिड-साइज SUV सेगमेंट को टारगेट करेगी.
इंजन ऑप्शंस-
- इसमें दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस मिल सकते हैं-
- 1.2L टर्बो पेट्रोल – 120bhp
- 1.2L पेट्रोल – 125bhp
अविन्या (Tata Avinya)-
टाटा मोटर्स की Avinya एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो 2027 तक बाजार में दस्तक दे सकती है. यह गाड़ी टाटा की जेनरेशन 3 EV आर्किटेक्चर पर आधारित होगी, जो फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और तकनीक के लिए जानी जा सकती है.

tata avinya
क्या खास होगा अविन्या में?
- इसमें मिलेगा लंबा बैटरी बैकअप और ड्राइविंग रेंज, जो इसे लॉन्ग ड्राइव्स के लिए आदर्श बनाएगा.
- डिज़ाइन को पारंपरिक SUVs से बिल्कुल अलग रखा गया है, जिससे यह एक प्रीमियम और आकर्षक suv साबित हो सकती है
नेक्सॉन, हैरियर और सफारी का नया अवतार-
टाटा की मौजूदा लोकप्रिय SUV गाड़ियाँ – Nexon, Harrier और Safari को भी नए अवतार में पेश किया जा सकता है.
Harrier और Safari New Gen-
- Harrier और Safari को 2025–26 के आसपास नई जनरेशन में लॉन्च किया जा सकता है.
- इनमें लेटेस्ट फीचर्स, ADAS लेवल 2, नया डिजाइन और पावरफुल इंजन दिए जा सकते हैं.

Nexon Facelift / New Gen-
- टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी Nexon को भी 2027 तक अपडेट किया जा सकता है.
- इस नए वर्जन में Level 1 ADAS, बड़ा टचस्क्रीन, कनेक्टेड फीचर्स और नया इंजन देखने को मिल सकता है.
- साथ ही, इसकी EV वर्जन को भी अपग्रेड किया जा सकता है.
दो नई EV SUV: कोडनेम KUNO और TERRA-
इनके अलावा टाटा मोटर्स ने दो और नई इलेक्ट्रिक SUV गाड़ियों के कोड नाम साझा किए है Kuno और Terra.
Kuno & Terra – क्या हो सकता है इनमें?
- ये गाड़ियाँ मिड और प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट कर सकती हैं.
- अभी इनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन ये भी 2030 से पहले लॉन्च की जा सकती हैं.
निष्कर्ष: टाटा का EV और SUV सेगमेंट में बड़ा प्लान-
टाटा मोटर्स का आने वाला समय बेहद रोमांचक और इनोवेटिव होने वाला है. कंपनी जिस तरह से ICE और EV दोनों सेगमेंट में आक्रामक रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है, उससे यह साफ है कि टाटा भारत की सबसे बड़ी SUV निर्माता बनने की दिशा में काम कर रही है.
2030 तक 7 नई SUV गाड़ियाँ लॉन्च करके टाटा न सिर्फ अपनी पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी, बल्कि इलेक्ट्रिक को भी बढ़ावा देगी
अगर आप एक SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो अगले 2–5 सालों में टाटा की नई रेंज आपके लिए बेहतरीन विकल्प ला सकती है.
also read-
DESCLAIMER- यह लेख उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है और इसके आने वाले अपडेट के साथ इसमें परिवर्तन भी किया जा सकता है. लेख में उपयोग की गई सभी प्रकार के फोटो को अधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है. किसी भी अन्य जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क अवश्य कर लें.

hey I am Deepkant Bhagat and I am the head of this website( indiatimeshub.com). I usually write various news articles with different categories. I write about- govt job related articles , automobile ( car , bike , related news), tech news( mobile , laptop). and I have two years of experience.